Ticker

6/recent/ticker-posts

विशाल झूलेलाल चालीहा महोत्सव का हुआ आयोजन

विशाल झूलेलाल चालीहा महोत्सव का हुआ आयोजन

विशाल झूलेलाल चालीहा महोत्सव का हुआ आयोजन 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति अजमेर के तत्वाधान में नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में विशाल झूलेलाल चालीसा महोत्सव का आयोजन किया गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशन में सिंधी समाज का यह महापर्व एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में मनाया गया। 

संस्था के अध्यक्ष राजा डी थारवानी ने बताया कि संतो द्वारा भगवान झूलेलाल की महाजोत प्रज्वलित की झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत समिति केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सिंधी समाज को एक सूत्र में जोड़ने का माध्यम है। हमारी कोशिश है कि हम अपनी संस्कृति, परंपराओं, भाषा और धार्मिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ और समाज में आपसी प्रेम, एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करें।

भगवान झूलेलाल ने हमें प्रेम, भाईचारे, सत्य और मानवता का संदेश दिया। चालीहा के इन पवित्र दिनों में हम अपने भीतर की नकारात्मकता को दूर करके सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्मों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

आज के इस अवसर पर मैं विशेष रूप से हमारे युवाओं से कहना चाहता हूँ अपनी जड़ों से जुड़े रहिए, अपनी संस्कृति पर गर्व कीजिए और अपने भविष्य को बनाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहिए।

आइए, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम समाज की एकता को मजबूत करेंगे, जरूरतमंदों की सहायता करेंगे, अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे और आने वाली पीढ़ी को एक मजबूत एवं संस्कारी समाज देंगे।

जहाँ एकता होती है, वहाँ शक्ति होती है।

जहाँ संस्कार होते हैं, वहाँ समाज मजबूत होता है।

और जहाँ झूलेलाल की कृपा होती है, वहाँ हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है।इस अवसर पर लोक गायक घनश्याम भगत व पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। स्वामी सर्वानंद विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा भगवान झूलेलाल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की गई। पूर्व पार्षद रमेश चेलानी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से भाषा, संस्कृति, साहित्य कला के साथ-साथ नई पीढ़ी को मातृभाषा के साथ जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम में समाजसेवी गोविंद खटवानी, रमेश खटनानी, अशोक खटनानी, अशोक चांदीरानी व भरत वाधवानी का उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान किया गया। महोत्सव में समाज के महिला पुरुषों द्वारा सिंधी छेज लगाई गई। 

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के स्वामी रामप्रकाश, संत नारायण दास, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप कॉलोनी अजयनगर के मंहत स्वरूपदास उदासीन, श्री राम विश्व राम के संत अर्जुन दास, जतोई दरबार के भाई फतन दास, निर्मल धाम के संत आतम दास, ईश्वर गोविंद धाम दरबार संत कंवरराम कॉलोनी के महंत स्वामी ईश्वरदास उदासीन, सोंनुदास उदासीन, रामचंद्र गुलाबानी, महेश तेजवानी, प्रकाश तहिलयानी, ज्योति ककवानी, गिरीश बच्चानी , मनीष ग्वालानी , जितेंद्र रंगवानी, अशोक मंगलानी, हरीश हिंगोरानी, कुमार लालवानी, एम टी वाधवानी, डॉ प्रताप पिंझानी, राजा सोनी, सुंदर मटाई, कुमार लालवानी, दयाल पिरयानी, भगवान वरलानी,मोती जेठानी, पूजा तोलवानी, हरीश बच्चानी, गौरव मीरवानी, रमेश मोटवानी, हीरालाल सतवानी, सूरज सतयानी, भरत (बंटी) आलवानी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ