Ticker

6/recent/ticker-posts

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें अद्यतन मतदाता सूचियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही डीजिटल मतदाता सूचियां प्रदान की गई। जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां सौंपी गई।

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । 
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इसमें अद्यतन मतदाता सूचियों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही डीजिटल मतदाता सूचियां प्रदान की गई। जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां सौंपी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम घोषित किया गया था। इसके अन्तर्गत 4 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2025 तक गणना चरण के उपरान्त 16 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। इसमें अजमेर में कुल मतदाताओं की संख्या 1354815 थी।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसम्बर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किये गये। इस अवधि में जिले अजमेर में 29579 फॉर्म-6/6ए, 4802 फॉर्म-7 तथा 10316 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची फॉर्म 9,10,11,11ए और 11बी में तैयार की गई और ऎसी सूचियों की एक प्रति उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्येक कार्य दिवस को प्रदर्शित की गई। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रति सप्ताह प्राप्त होने वाले दावे एवं आपतियों की सूचियां मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से साझा की गईं। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध होने बाबत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि पूर्व में प्राप्त समस्त फॉर्म तथा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की अवधि 16 दिसम्बर 2025 से 19 जनवरी 2026 में प्राप्त समस्त दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाकर शनिवार 21 फरवरी को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया गया। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 1354815 मतदाताओं में 2.04 प्रतिशत वृद्धि के उपरान्त कुल मतदाताओं की संख्या 1382539 है। इनमें पुरूष 708154, महिला 674370 तथा ट्रांसजेण्डर 15 है। 

उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची -2026 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटो रहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर बैठक आयोजित कर उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन ईपिक सर्च के माध्यम से देख सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन की अनवरत प्रक्रिया सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6 मय घोषणा पत्र (अनुलग्न-4), 7 एवं 8 ईसीआईनेट ऎप एवं वोटर्स पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अन्तिम प्रकाशन दिनांक से 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से पूर्व जिले में 15 लाख 7 हजार 499 मतदाता थे। एसआईआर दौरान एक लाख 52 हजार 684 मतदाता अनुपस्थित, स्थानान्तरित अथवा मृत पाए गए। इसका ड्राफ्ट प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 को किया गया था। ड्राफ्ट प्रकाशन के अंतर्गत कुल मतदाता 13 लाख 54 हजार 815 में से पुरूष 6 लाख 95 हजार 297, महिलाएं 6 लाख 59 हजार 502 तथा तृतीय लिंग 16 थे। 

उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन के समय 21 फरवरी को कुल 13 लाख 82 हजार 539 मतदाताओं में से 7 लाख 8 हजार 154 पुरूष, 6 लाख 74 हजार 370 महिलाएं तथा 15 तृतीय लिंग मतदाता है। एसआईआर प्रक्रिया आरम्भ होने से पूर्व की तुलना में शनिवार को हुए अंतिम प्रकाशन में एक लाख 24 हजार 960 मतदाता कम हुए। ड्राफ्ट प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 में नाम नहीं आने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगे गए। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने के पश्चात अंतिम सूची में जिले में 27 हजार 724 मतदाता जुड़े हैं।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति ककवानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के बिपिन बेसिल, मुकेश पंवार, हरिप्रसाद, शैलेन्द्र अग्रवाल एवं ओमप्रकाश गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र सिंह रावत, हंसराज चौधरी, जयकिशन पारवानी एवं राजेश घाटे, सीपीआईएम के डॉ. प्रवीण, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गणपत लाल बारोलिया, रंगलाल बैरवा एवं कालूराम बैरवा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के रमेश जांगिड एवं  सुनील चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह एवं बहादुर खान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ