लायंस क्लब इंटरनेशनल : संभागीय अधिवेशन में अवॉर्ड की हुई बौछार
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग एक के मेडिकल कॉलेज के अम्बेडकर सभागार में आयोजित संभागीय अधिवेशन अनुभूति 2026 में संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग ने इनामों की बौछार कर दी । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि पिछले सात महीनों में अच्छे एवं श्रेष्ठ कार्य करने वाले क्लब्स एवं पदाधिकारियों को उनके कार्य अनुसार अवॉर्ड प्रदान किए । अपने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर ये अवॉर्ड पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन नरेंद्र भंडारी, प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, उपरांतपाल लायन निशांत जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग ने प्रदान किये ।
गांधी दंपति सम्मानित
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी को उनके क्षेत्र में श्रेष्ठ एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर उत्कृष्ट पुरस्कार (आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड) दिया गया ।

0 टिप्पणियाँ