Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रांतपाल के अनुभव हमारे लिए खजाने से कम नहीं : विजयवर्गीय

पूर्व प्रांतपाल के अनुभव हमारे लिए खजाने से कम नहीं : विजयवर्गीय

पूर्व प्रांतपाल के अनुभव हमारे लिए खजाने से कम नहीं : विजयवर्गीय

पूर्व क्लब अध्यक्षों का किया सम्मान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर द्वारा पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल गण का सम्मान समारोह  मानसरोवर कॉलोनी स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व प्रांतपाल लायन सुधीर सोगानी आ लायन ओ एल दवे का माला पहना कर शाल ओढाकर स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व प्रांतपाल के अनुभव हमारे लिए सोने की खान से कम नहीं है । उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं मार्गदर्शन से हमें हमेशा कुछ नया एवं अच्छा सीखने को मिलेगा । प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि पूर्व प्रांतपाल हम सभी के लिए हमेशा सम्मानीय रहेंगे । क्लब सचिव लायन मनीष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के जो भी पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है उनको माला, उपर्णा ओढाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम संयोजक लायन भागू इसरानी ने मंच संचालन किया । इससे पूर्व अतिथियों ने लायंस के जनक मेलविन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । ध्वज वंदना लायन मोहिनी इसरानी ने की । धन्यवाद लायन बी एन अरोड़ा ने दिया । 

इस अवसर पर प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन, संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, लायन दीपक केवलरमानी , लायन अशोक शर्मा, लायन कमलेश ईनाणी, लायन आर पी शर्मा, लायन अशोक पंसारी, लायन अजय सोमानी, लायन रवि तोषनीवाल, लायन रमाकांत बाल्दी, लायन प्रभु  ठारानी , लायन शिखा सोगानी, लायन नरपत भंडारी, लायन हेमंत शारदा, लायन पी के शर्मा, लायन अजीत बोगावत, लायन रमेश तापड़िया, लायन डॉ पी सी जैन सहित अन्य उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ