प्रांतपाल की सद्भावना यात्रा 20 को
विभिन्न सेवा कार्य होंगे संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम द्वारा प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की सद्भावना यात्रा 20 फरवरी को सांय 7.30 बजे बजरंगगढ़ सर्किल स्थित नया ठिकाना के सभागृह में क्लब अध्यक्ष लायन अशोक शर्मा की अध्यक्षता में कराई जाएगी ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रांत द्वारा निर्देशित कार्यक्रम से अवगत कराने के लिए प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा कराई जाएगी ।
क्लब सचिव लायन सूरजप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतपाल के हाथों सेवा कार्य भी संपन्न कराए जाएंगे । इस दौरान विभिन्न क्लब्स के पदाधिकारी एवं केबिनेट मेंबर्स भी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम संयोजक लायन विनोद गुप्ता को बनाया गया है ।

0 टिप्पणियाँ