Ticker

6/recent/ticker-posts

चेटीचण्ड 20 मार्च को तैयारी बैठक गुरुवार को झूलेलाल धाम में

चेटीचण्ड 20 मार्च को तैयारी बैठक गुरुवार को झूलेलाल धाम में

चेटीचण्ड 20 मार्च को तैयारी बैठक गुरुवार को झूलेलाल धाम में                                अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सिंधी समाज के आराध्य देव श्री झूलेलाल साहब के अवतरण दिवस चेटीचण्ड के अवसर पर 19 मार्च से 21 मार्च 26 तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन धूम धाम से होगा। 

यह जानकारी देते हुए पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट(झूलेलाल धाम)दिल्ली गेट अजमेर के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि यह निर्णय ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया आयोजन हेतु तैयारी बैठक 19 फरवरी गुरुवार शाम 7:30 बजे झूलेलाल धाम में रखी गई है । बैठक में तीन दिवसीय मेले के अंतर्गत 20 मार्च शुक्रवार को निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा से संबंधित विषयों पर आपसी विचार विमर्श कर निर्णय लिए जायेंगे। इस बैठक में सिंधी समाज की धार्मिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं सहित झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं पूज्य सिंधी पंचायत के प्रतिनिधियों सहित समाज के आम बंधु शामिल होंगे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी ने तीन दिवसीय मेले के सफल आयोजन हेतु समस्त समाज बंधुओं को बैठक में भाग लेने का आव्हान किया है                                                              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ