Ticker

6/recent/ticker-posts

12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026 कार्यकारिणी की घोषणा

announcement of the Executive Committee of the 12th Chetichand Fortnight Festival 2026

12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026 कार्यकारिणी की घोषणा

शहर की सिन्धी पंचायतों व संस्थाओं द्वारा होगा 13 मार्च से होगा आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव में शहर की क्षेत्रीय पंचायतों, संस्थाओं, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों किये जाने हैं।

अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने बताया कि मार्गदर्शक मंडल में महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास, स्वामी आत्मदास, स्वामी अर्जुनदास, स्वामी रामप्रकाश शास्त्री, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी का आर्शीवाद मिलेगा। संरक्षक के रूप में नरेन शाहणी भगत, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनाणी, हरीश झामनाणी, ईश्वर ठाराणी, गुरबक्ष मीराणी, जी.डी.वृंदाणी, नारायणदास थदाणी, रामचन्द गुलाबाणी, कुसुम आर्य, प्रकाश मूलचन्दाणी, दयाल शेवाणी, भगवान चन्दीराम रहेंगे।

महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर राधाकिशन आहूजा, दिशा किशनानी, जगदीश अबीचंदाणी, शंकर बदलानी, प्रकाश जेठरा, नरेन्द्र बसराणी, अजीत पमनाणी, चन्दर नावाणी होगें।  मंत्री पुष्पा साधवाणी, के. टी. वाधवाणी, आसनदास पारवाणी तथा प्रचार मंत्री जयप्रकाश मंघाणी, रमेश एच. लालवाणी, कमल शाहणी, विनोद आसनाणी, सोनू निरंकारी। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अनिल आसनाणी, राजेश किशनाणी, पुरुषोत्तम तेजवाणी को सौंपी गई है।

वित्त समिति में हरकिशन टेकचन्दाणी, जयकिशन लख्याणी, दीपक साधवाणी, मधुष चौधरी, एम. टी. वाधवाणी रहेंगे। स्वागत व सम्मान समिति में महेश ईसराणी, महेश टेकचंदाणी, रमेश वलीरामाणी, मंघाराम भिरयाणी, रमेश टिलवाणी, गोविन्द छतवाणी, चन्द्र रूपाणी, तुलसी सोनी, मनोज भंभाणी, प्रकाश हिंगोराणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, ईसर भम्भाणी, गोविन्द मनवाणी, प्रेम केवलरामाणी, डॉ. भरत छबलाणी, मोहन तुल्सियाणी, मोहन कोटवाणी, राम केसवाणी, ईश्वर मूलचन्दाणी, कैलाश लखवाणी सम्मिलित हैं।

महिला समिति में कमला गोकलाणी, हेमलता खत्री, रश्मि हिंगोराणी, निशा जेसवाणी, महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजाणी, रूकमणी वतवाणी, शांता भिरयाणी, कौशल्या कुंदनाणी, अंजली हरवाणी, श्वेता शर्मा, निशा भाटिया, कमला विधाणी, कंचन हरवाणी, माला टेवाणी, अनिता आलवाणी, हेमा बसनाणी, वर्षा मूलाणी, डॉ. नीलम छाबडिया, निर्मला दीदी, पुष्पा ठाकुरी, कंचन खटवानी, रितू मोती रमानी, सुशमा अभिचंदानी, भारती बेलानी, पूनम जैनानी, चन्दा थदानी, माया केसवानी, शकुन्तला अच्छरिया, दीपा पारवाणी को सम्मिलित किया है।

युवा समिति में अनिल उदासी, मनीष गुवालाणी, राहुल ठारवाणी, कमल वरयाणी, मुकेश आहूजा, ईश्वर टहिल्याणी, मनोज झामनाणी, गिरीश लालवाणी, सोना धनवाणी रहेंगे। प्रशासनिक समिति में राजेन्द्र जयसिंगाणी, भीष्म मोदियाणी, राजेश गिदवाणी, देवीदास साजनाणी तथा सहकार समिति में दिलीप भूराणी, भरत गोकलाणी, किशोर टेकवाणी, घनश्याम टेहल्याणी को जिम्मेदारी दी गई है।

 कार्यक्रमों में बहिराणा साहिब पूजन, पंझडे, भजन, नाटक, प्रतिभा सम्मान समारोह, सिन्धी व्यंजन व लाडा प्रतियोगिता सहित  पारंपरिक खेलकूद व सेवा कार्यों के आयोजन किये जायेगें। पखवाडे़ का आयोजन 13 मार्च से प्रारम्भ होकर 25 मार्च को समापन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ