जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया चंड उत्सव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दादूँराम साहिब स्वामी होतुराम साहिब दरबार में चण्ड उत्सव के अवसर पर साई झुलेलाल साहिब जी का बहिराणा साहिब,साईं झूलेलाल जी की महिमा के भजन गाकर, पंजड़े अरदास व आरती कर धूमधाम से मनाया गया।
दरबार साहिब के मुख्य सेवादार फ़तनदास ने बताया की दरबार की बुधवार शाम 5:30 बजे साईं झूलेलाल साहिब जी की जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया गया।
अजीत एण्ड पार्टी ने साई झुलेलाल साहिब जी के पजंड़े और साई की महिमा के भजन गाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगत द्वारा साईं झूलेलाल साहिब जी का अखव पहनकर वरुण देव की आराधना की। अखव पहनने से घर मे सुख शांति व मन को सुकून शांति मिलती है।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया अंत में आरती और पल्लव पहनकर विश्व में शांति और भाईचारा की प्रार्थना और अरदास कर प्रसाद वितरण किया गया। दरबार के हर्शल-राहुल थावरानी, राजू भगतानी, किशोर विधानी, राजेश खटवानी, नंदकिशोर, मनोज़ झामनानी और अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाएं दीं।

0 टिप्पणियाँ