अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शी शक्ति के माध्यम से महिलाएं आगे आए - गर्ग
प्रांतपाल की सद्भावना यात्रा संपन्न
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब जोधपुर मारवाड़ द ग्रेट द्वारा प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की सद्भावना यात्रा प्रज्ञा निकेतन के सभागृह में सम्पन्न कराई गई ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की सेवा गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देने एवं प्रांत द्वारा निर्देशित कार्यक्रम से अवगत कराने के लिए प्रांतपाल की अधिकारिक यात्रा कराई गई । क्लब अध्यक्ष लायन दुर्गेश नंदिनी ने स्वागत उद्बोधन दिया । क्लब सचिव लायन संगीता गौर ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा । कोषाध्यक्ष लायन सुनीता गांधी ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया । ध्वज वंदना लायन रीटा सैन ने पढ़ी । इस अवसर पर प्रांतपाल के हाथों सेवा कार्य भी संपन्न कराए गए, जिसमें जरूरतमंद को शाम का भोजन, राशन सामग्री वितरण, वृद्धाश्रम में 40 हजार रुपए प्रदान किए गए । प्रांतपाल को दिए अभिनंदन पत्र का वाचन लायन गोपी केशवानी ने किया । प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम शी शक्ति ने महिलाओं की विशिष्ट पहचान बनाई है । सभी क्लब सदस्यों को इसके माध्यम से अधिकाधिक कार्य करने चाहिए । साथ ही मिशन 1.50 को क्रियान्वित कर इंटरनेशनल प्रेसीडेंट के आह्वान को पूरा करे । अतिथियों ने मेलविन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत की गई । प्रांतीय कोषाध्यक्ष लायन जे के जैन, डॉ मीना बरडिया, संभागीय अध्यक्ष लायन सरिता सुराणा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मंजुला अरोड़ा ने भी उद्बोधन दिया । मंच संचालन लायन नीतू विधानी ने किया । आभार लायन मंजू जैन ने व्यक्त किया । कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रांतपाल द्वारा डिस्ट्रिक पिन लगा कर सम्मानित किया गया ।
इस दौरान पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन किरण बिहानी, लायन नीता जैन, लायन ज्ञानेश्वरी दीक्षित सहित विभिन्न क्लब्स के पदाधिकारी एवं केबिनेट मेंबर्स भी उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ