अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
सभी महिलाओं का किया गया सम्मान
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भजनगंज स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी छुपी प्रतिभा को उजागर करते हुए विभिन्न प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । सभी महिलाओं ने नृत्य, गायन, कविता पाठन, पजल गेम में भाग लिया एवं पुरस्कार जीते । सभी उपस्थित महिलाओं को दौशाला ओढाकर उपहार देकर सम्मानित किया गया । इससे पूर्व महिला शक्ति ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम में 15 वर्ष से लेकर 70 साल तक की महिलाओं ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में लायन प्रतिभा विश्वा, लायन अमिता शर्मा, निकिता, रमा शर्मा, ज्योति, भारती सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ