आदिनाथ भगवान के दरबार से घर घर मंगलाचार कार्यक्रम का आगाज
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा श्री दिगंबर जैन छोटा धड़ा पंचायत के तत्वावधान में नसिया जी में विराजमान चतुर्थकालीन एवं अतिशयकारी 1008 श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख सायंकालीन आरती के पश्चात भक्तामर पाठ करते हुए घर घर मंगलाचार 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक से वर्तमान शासन नायक 1000 श्री महावीर स्वामी भगवान के जन्म कल्याणक तक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि पंचायत छोटा धड़ा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में जैन भजन गायक श्री अंकित पाटनी, अजय(टपसा) लुहाड़िया, रोहित बाकलीवाल, श्रेयांश पाटनी एवं समिति सदस्याओं के साथ जैन धर्मावलंबियों के द्वारा गाए भजनों के माध्यम से प्रभु भक्ति की गई।
छोटा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष दिनेश पाटनी मंत्री नितिन दोषी एवं मैनेजर मनोज गोधा ने बताया कि इस अवसर पर श्रेष्ठ भक्ति नृत्य करने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं को श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के अध्यक्ष अतुल पाटनी समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा मंत्री सुषमा पाटनी रिंकू कासलीवाल ने बताया कि इस अवसर पर छोटा धड़ा पंचायत के सदस्यगण, शिखा बिलाला रेनू पाटनी,जैन धर्म के धर्मावलंबी, श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर संभाग के सदस्य श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग युवा महिला संभाग की सभी इकाई की सदस्याएं मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ