राज्यपाल एवं कुलाधिपति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए एमडीएस विश्वविद्यालय परिवार की प्रार्थना
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने राजस्थान के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के अस्वस्थ होने के समाचार पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है।
कुलगुरु प्रो. अग्रवाल ने कहा कि माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति का दूरदर्शी नेतृत्व, मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव विश्वविद्यालय समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनके अस्वस्थ होने के समाचार से विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का पूरा विश्वविद्यालय परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें तथा उन्हें नई ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य के साथ पुनः अपने नियमित दायित्वों के निर्वहन हेतु शक्ति दें।
कुलगुरु ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और विश्वविद्यालय परिवार को उनका मार्गदर्शन पूर्ववत् प्राप्त होता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ