अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा : केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए कई निर्णय
समाज सुधार एवं महाधिवेशन पर हुई चर्चा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की चतुर्थ केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकता के आचार्य महाप्रज्ञा महाश्रमण आश्रम के सभागार में महासभा अध्यक्ष महेश विजय कोटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
महासभा की मीडिया समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गांधी ने बताया कि दो दिवसीय बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा, आगे होने वाले कार्यक्रम, समाज उत्थान के कार्यों पर चर्चा की गई । प्रधानमंत्री राजीव विजय ने मंच संचालन किया । स्वागत उद्बोधन कोलकाता समाज के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने दिया । पहले दिन उद्घाटन सत्र एवं प्रथम सत्र हुआ । रात्रि में म्यूजिकल सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी गई । दूसरे दिन को प्रातः 9.30 बजे बैठक का द्वितीय सत्र हुआ । अपराह्न में अंतिम सत्र के साथ बैठक समाप्त हुई । महामंत्री रघुनंदन विजय कोटा ने सदन के समक्ष बीकानेर में संपन्न बैठक की रिपोर्ट रखी । पूर्व महासभाध्यक्ष सी पी विजयवर्गीय, कोटा ने भी अपने विचार रखे । कार्यालय मंत्री बृजेश विजय ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न भागों के दूर दराज से आए प्रतिनिधि एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा एवं रोजगार संबंधित योजना, युवाओं के विकास एवं सामाजिक भागीदारी पर भी चिंतन किया गया । बैठक के लिए डार कैपिटल के रमेश विजय एवं रक्षिता विजयवर्गीय ने अभूतपूर्व व्यवस्थाओं के साथ कार्य दायित्व निभाया । वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महाधिवेशन संयोजक दिनेश विजय, दिल्ली ने सितंबर या दिसंबर में हरिद्वार में महाधिवेशन कराने की जानकारी दी । महासभा उपाध्यक्ष अनिल गांधी अजमेर ने विजयवर्गीय भवन एवं अतुल पोलीवाल ने श्री गिरधर गोपाल मीराबाई मंदिर के इतिहास एवं वर्तमान स्थिति सदन के समक्ष रखी । सविधान समिति के संयोजक शिशिर विजय ने महासभा के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव रखे। पूर्व केंद्रीय चुनाव अधिकारी बसंत विजयवर्गीय ने सामाजिक कुरीतियों से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। केंद्रीय चुनाव अधिकारी रामस्वरूप विजय ने पूरे देश में सभी सभाओं के चुनावों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी से संविधान सम्मत चुनाव करवाने में सहयोग की अपेक्षा की । डॉ विकास विजय ने रोजगार, कमलेश विजय ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला । बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण , कन्या योजना पर भी महासभा अध्यक्ष महेश विजय ने चर्चा की । सभी प्रदेश अध्यक्षों ने भी विचार रखे । पूर्व महाभाध्यक्ष कन्हैयालाल विजय, सूरत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर हरीश राखी विजय इंदौर, सीए सुरेंद्र विजय कोटा, महिला संगठन की अध्यक्ष ममता विजय, दिल्ली, मोतीलाल विजय , जगदीश विजय जयपुर सहित अन्य मंचासीन थे । बैठक में महावीर विजय, डॉ दीपिका विजय, प्रभा संगीता विजय , प्रतिष्ठा विजय, आभा गांधी, बलदेव विजय, रामप्रसाद बिजौलियां सहित अन्य समाज के प्रबुद्ध लोगो ने चर्चा में भाग लिया ।

1 टिप्पणियाँ
मांगीलाल विजयवर्गीय श्याम नगर