Ticker

6/recent/ticker-posts

सीनियर सिटीजन सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न

सीनियर सिटीजन सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न

सीनियर सिटीजन सोसाइटी का शपथ ग्रहण संपन्न

गैर जरूरी परंपराओं को समय अनुसार बदलना जरूरी : न्यायाधीश शर्मा 

वैष्णव अध्यक्ष व सुभाष दत्त बने महासचिव 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सीनियर सिटिजन सोसायटी अजमेर के त्रिवर्षिक चुनाव में सफलता अर्जित करने वाली कार्यकारिणी का बुधवार को इंडिया मोटर चौराहा स्थित बिसिट रेलवे इंस्टिट्यूट शपथ ग्रहण संपन्न हुआ नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2026 से 2028 तक रहेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश रवि प्रकाश शर्मा ने इस अवसर पर वहां उपस्थित अजमेर शहर की प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनों के लिए इस तरह की संस्था का एक अलग महत्व होता है जहां वे अपने समय के साथ इस उम्र की होने वाली परेशानियों को भुलाकर जीवन का आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय से चली आ रही परंपराओं को समय अनुसार बदलना जरूरी है जो वर्तमान के परिपेक्ष में खरी उतरती हो।

इस अवसर पर हनुमंत शक्ति जागरण मंच के अध्यक्ष आनंद गोयल ने अपने विचार व्यक्त किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किये।

अजमेर शहर के 23 समूह में संचालित संस्था के लगभग 2000 से अधिक सदस्य वर्तमान में पंजीकृत है तथा गत 22 मार्च को संपन्न हुए चुनाव में 1313 सदस्यों ने भाग लेते हुए नई कार्यकारिणी  हेतु अपना मतदान किया। 

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रकार है अध्यक्ष किशन गोपाल वैष्णव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चुण्डावत, उपाध्यक्ष महिला गीता तिवारी महासचिव सुभाष दत्त शर्मा सचिव प्रशासन डॉक्टर मुकेश माथुर सचिव विकास रामेश्वर सिसोदिया सचिव वित्त अमरचंद गुप्ता सदस्य महिला हेमलता कश्यप एवं कृष्णा जैन। 

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक सीनियर सिटीजन सोसाइटी ग्रुप 5 के महासचिव अनिल सिंघल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीता सिंघल ने स्वागत गीत के साथ किया पुष्पक क्षेत्रपाल एवं अन्य सदस्यों ने जीत संगीत के माध्यम से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान की इस अवसर पर भारी संख्या में पुरुष एवं महिला सदस्यों के साथ-साथ परिवार जनों ने भाग लिया उपस्थित जन समूह ने विजेता पदाधिकारी एवं सदस्यों को माला पहनकर उन्हें आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। महासचिव सुभाष दत्त शर्मा ने बताया कि संस्था सभी के विचारों के मंथन के बाद नए परिपेक्ष में अपनी सार्थकता सिद्ध करेगी संस्था से जुड़े प्रत्येक सदस्य की शिकायतों पर यथासंभव मदद करेगी तथा शासन प्रशासन के साथ मिलकर संस्था को नया स्वरूप दिलाते हुए शहर हित में भी अपना योगदान देगी। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ