Ticker

6/recent/ticker-posts

त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील

त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील

त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील

सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कोतवाली थाना क्षेत्र की सीएलजी सदस्यों की बैठक आगामी बकरीद पर्व को लेकर  पुलिस थाने में हुई। थानाधिकारी अनिल देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने, साफ-सफाई रखने और पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए। सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। 

इस अवसर पर व्यापार संघ के किशन गुप्ता, कमल गंगवाल, राजेंद्र गांधी, अशोक बिंदल, संदीप बंसल, नीतू सिंह जैन, राजेंद्र वर्मा, वैभव जैन, अशोक दुलानी, दीपक नवलानी, राजकुमार सेन सहित व्यापारी गण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ