Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सिंधी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सिंधी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

वैशाली नगर  झूलेलाल मंदिर में सिंधी बाल संस्कार शिविर संपन्न

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री झूलेलाल सेवा मंडली झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर अजमेर एवं भारतीय सिंधु सभा वैशाली नगर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में 8 दिवसीय सिंधी बालसंस्कार शिविर का आयोजन किया गया जिसका रविवार को  समापन हुआ ।

इकाई अध्यक्ष किशन केवलानी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर के स्वामी रामप्रकाश  झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा , भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थानी, समाज सेवी अशोक दुलानी द्वारा श्री झूलेलाल जी की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प हार पहना कर किया गया।  इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 60 बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ लीना सोनी द्वारा इष्ट देव श्री झूलेलाल जी की वंदना कर किया गया ।  8 दिवसीय शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम गायक संगीतकार होतचंद मोरयानी के निर्देशन में हुए ।  दौलतराम थदानी द्वारा रोजाना योग सिखाया गया,पुष्पा शिवनानी, नानकी केसवानी, भावना सबनानी, हेमा केवलरामानी, लक्षिका तारानी, निधि पामनानी, द्वारा सिंधी भाषा संस्कृति सिंधी ज्ञानवर्धक बातों का प्रशिक्षण दिया गया । सिंधी लाडा, संत कंवर राम का नृत्य, सिंधी कविताएं,ढोलक,सिंधी छेज़, सिंधी नाटक में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बहुत शानदार प्रस्तुतियां दी, जिसको उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा ।  

शिविर में जयप्रकाश मंघाणी, ईश्वरदास् जेसवानी, ख़ुशीराम इसरानी, रमेश रायसिंघानी, शंकर टिलवानी, ओमप्रकाश शर्मा, गोविंदराम कोडवानी, मोटूमल प्रेमचंदानी द्वारा इन बच्चों को समाज सेवी अशोक दुलानी द्वारा प्राप्त पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया मंच का संचालन मोहन कोटवानी ने किया । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिंधी संस्कृति से जोड़ना है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ