Ticker

6/recent/ticker-posts

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 : जिला कलक्टर लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 : जिला कलक्टर लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 : जिला कलक्टर लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला कलक्टर लोकबंधु ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, सावित्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सावित्री राजकीय कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ संपादित की जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

उन्होंने कहा कि परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संघ लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार सभी प्रशासनिक अधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ सतत निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परीक्षा केन्द्रों पर तैनात अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए सहज एवं अनुकूल वातावरण बनाए रखने को निर्देशित किया।

दोनों पारियों में ये रहीं उपस्थित

संध लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा रविवार को दो पारियों में 8 परीक्षा केन्द्रों पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आयोजित हुई। सुबह प्रथम पारी में कुल 2548 में से 1754 परीक्षार्थी, 68.84 प्रतिशत उपस्थित रहें। इसी प्रकार दोपहर द्वितीय पारी में कुल 2548 में से 1740 परीक्षार्थी, 68.29 प्रतिशत उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ