Ticker

6/recent/ticker-posts

सुनील शर्मा बने आई टी के सह सभापति

सुनील शर्मा बने आई टी के सह सभापति

सुनील शर्मा बने आई टी के सह सभापति

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज के अध्यक्ष लायन सुनील शर्मा को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रांतीय सहसभापति नियुक्त किया है ।  

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा सपनों की उड़ान के साथ लायन अखिलेश जोशी को इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रांतीय सभापति बनाया गया है । दोनों का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । इस नियुक्ति पर प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए शानदार कार्यकाल की कामना की । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लगभग 150 क्लब्स रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ