Ticker

6/recent/ticker-posts

संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनी परिवेदनाएं

संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनी परिवेदनाएं

संध्या चौपाल का हुआ आयोजन, जिला कलेक्टर ने सुनी परिवेदनाएं

हाथों हाथ हुआ समस्याओं का समाधान

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ग्राम विकास रथ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ संध्या चौपाल का आयोजन बुबानी ग्राम में शनिवार को किया गया। इसमें जिला कलक्टर लोक बंधु ने परिवेदनाओं को सुनकर हाथों-हाथ निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को प्रदान किए।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है। इसके लिए सरकार द्वारा ग्राम विकास रथ अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर इन विकास रथों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम जन की समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी हो रहा है। इसके अतिरिक्त सरकार ने सुझाव पेटिका की भी व्यवस्था की है। इसमें आमजन सरकार से सीधे संवाद कायम कर सकते हैं। वे अपनी बात लिखकर सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

जिला कलक्टर द्वारा शनिवार को बुबानी ग्राम पंचायत में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान योजनाओं के संबंध में स्थानीय बोली में जानकारी प्रदान की गई। सरकार की उपलब्धियां के बारे में एलईडी वेन के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने भी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

संध्या चौपाल में जिला कलक्टर द्वारा ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं बताई। उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलक्टर ने ग्राम को रोडवेज बस सेवा से शीघ्र ही जोड़ने का आश्वासन दिया। श्री सुरेश सिंह के घर के पास से निकल रहे बिजली के तारों को 24 घंटे में ठीक किया जाएगा। श्री कैलाश की विरासत मौके पर ही खोली गई। श्री शैतान सिंह तथा श्री कम्मा के राजस्व रिकर्ड में शुद्धिकरण भी हुआ। श्री रविंद्र सिंह का बंटवारा इस दौरान करवाया गया। नवनिर्मित गेगल रोड के दोनों तरफ शोल्डर बनाने की बात की गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा आगामी सात दिवस में इसके शोल्डर बनाए जाएंगे। श्री हेम सिंह रावत का महात्मा गांधी नरेगा में केवाईसी करवाया गया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रतन कौर, तहसीलदार ओम सिंह, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, प्रशासन निकेश सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


जन्म प्रमाण पत्र में हुआ संशोधन


 पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम बुबानी में शनिवार को आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सांध्य चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर तुरन्तु ही मौके पर निस्तारण किया गया । इसी क्रम में श्री मुकेश सिह रावत ने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन बाबत शिकायत दर्ज कराई। इस पर मौके पर ही जिला कलक्टर द्वारा पंचायत समिति विकास अधिकारी को जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन कर दिया गया है। इस पर परिवादी संतुष्ट हुआ और द्वारा सरकार को धन्यवाद दिया।


मौके पर राजस्व रिकॉर्ड में हुआ संशोधन


पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम बुबानी में शनिवार को आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सांध्य चौपाल का आयोजन किया गया। राजस्व संबंधी प्रकरण में ग्राम मुहामी में खाता संख्या 417, 324, 1335 में परिवादी अपना नाम मीरादेवी पत्नी धर्मा से मीरादेवी पुत्री धर्मा सहीं करवाने हेतु उपस्थित हुआ। जिला कलक्टर के द्वारा तुरन्त उक्त प्रकरण में संज्ञान लेते हुए पटवारी व गिरदावर को रिपोर्ट प्रस्तुत कर शुद्ध करने हेतु कहा। इसे दस्तावेजों के आधार पर जाँच करके तहसीलदार अजमेर द्वारा मीरादेवी पुत्री धर्मा शुद्ध करने के आदेश दिए गए।


राजस्व रिकॉर्ड में नाम हुआ सहीं


पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के ग्राम बुबानी में शनिवार को आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सांध्य चौपाल का आयोजन किया गया। राजस्व के प्रकरण में परिवादी ग्राम खोडा के खाता सं. 159 में अपना नाम काना पुत्र धन्ना को कम्मा पुत्र धन्ना सहीं करवाने हेतु उपस्थित हुआ। जिला कलक्टर के द्वारा तुरन्त उक्त प्रकरण में संज्ञान लेते हुए पटवारी व गिरदावर रिपोर्ट प्रस्तुत कर शुद्ध करने हेतु कहा गया।  इसे दस्तावेजों के आधार पर जाँच करके तहसीलदार अजमेर द्वारा तुरन्त मौके पर शुद्ध करने के आदेश प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ