गृहरक्षा नामांकन वर्ष 2022 : प्रोविजनल मेरिट सूची जारी अभ्यर्थी वेबसाइट एवं नोटिस बोर्ड पर देख सकेंगे परिणाम
सूची मिलान के पश्चात अभ्यर्थी कार्यालय में करे संपर्क
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अजमेर द्वारा वर्ष 2022 की गृह रक्षा नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी गई है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमाण्डेंट ललित बिहारी व्यास ने बताया कि अभ्यथ विभागीय वेबसाइट एवं कार्यालय नोटिस बोर्ड पर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://home.rajasthan, gov. in/content/homeportal/en/homeguardsdepartmen t/HomeGuardsResult.html पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। साथ ही गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कार्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूची का अवलोकन कर कार्यालय से संपर्क करे। कमाण्डेंट व्यास ने अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।

0 टिप्पणियाँ