एचकेएच विद्यालय में अंतर खेलकूद चैंपियनशिप आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । एच के.एच. विद्यालय में अंतर विद्यालय शतरंज और बास्केटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 12 मई तक किया गया। इसमें अजमेर शहर के 8 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय दिया।
चैंपियनशिप का आरंभ मुख्य अतिथि अमित माथुर , अध्यक्ष डिजाइन ए कॉल कॉलेज अजमेर, के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल ठाकुर, अध्यक्ष अजय ठाकुर, निदेशिका किरण ठाकुर, प्राचार्या सुश्रीमधु गोयल और प्रधानाचार्य रीना करना उपस्थित रहे।
प्रवृत्ति प्रभारी ज्योति गोयल ने बताया कि 9 मई को शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया जिसमें 6विद्यालयों के24 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जो नॉकआउट बेस पर आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग अंडर-14 और अंडर- 17 में आयोजित की गई।अंडर -14 फाइनल मुकाबला विदिश दाधीच और सात्विक दाधीच के मध्य हुआ, जिसमें प्रथम स्थान पर सतगुरु स्कूल के विदिश दाधीच व द्वितीय स्थान पर सतगुरु स्कूल के ही सात्विक दाधीच रहे।
अंडर -17 शतरंज प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला डी डब्ल्यू पी एस स्कूल के ही दर्श गोयल और याशव जांगिड़ के बीच हुआ जिसमें दर्श गोयल ने प्रथम और याशव जांगिड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बास्केटबॉल चैंपियनशिप अंडर 17 में दो सेमीफाइनल मैच खेले गए , जिसमें प्रथम सेमीफाइनल एच. के. एच. और संस्कृति स्कूल के बीच हुआ जिसमें एच. के. एच. स्कूल ने विजय प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान बनाया । इसी क्रम में दूसरा सेमीफाइनल सेंट स्टीफन और डी डब्ल्यू पी एस के बीच हुआ, जिसमें सेंट स्टीफन ने विजय प्राप्त कर फाइनल मैच में खेलने के लिए योग्यता प्राप्त की। बास्केटबॉल का फाइनल मैच दिनांक 12 मई को एच. के. एच स्कूल और सेंट स्टीफन स्कूल के मध्य खेला गया । इस मैच में 42-40 से सेंट स्टीफन रोमांचक जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी का हकदार रहा।
एच. के. एच स्कूल उपविजेता रहा ।
प्रतियोगिता के समापन समारोह मे मुख्य अतिथि जसवंत सिंह गौड सचिव, जिला बास्केटबॉल संघ एवं उपाध्यक्ष, राजस्थान बास्केटबॉल संघ रहे । उन्होने विजेता व उप-विजेता खिलाड़ियों को मेडल , ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा खिलाडियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी रुचि लेनी चाहिए तभी उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास होता है।
विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक विकास और वर्तमान के प्रतिस्पद्र्धात्मक वातावरण में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए उनका ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना अति आवश्यक है। निदेशिका किरण ठाकुर ने खेल - कूद प्रतियोगिताओं के प्रति बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताए आयोजित करवाता रहेगा साथ ही बास्केटबॉल और शतरंज के अलावा अन्य खेलो को भी इसमे शामिल किया जाऐगा ।
विद्यालय प्राचार्य मधु गोयल ने बताया कि हमने ’प्रथम अंतर विद्यालय खेलकूद चैंपियनशिप’ का सफल आयोजन किया, आज विद्यालय स्तर पर विजेता रहे यह खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक षिक्षक अभिषेक रावत , चांद मल नारावत और डी सी सेठी ने किया ।

0 टिप्पणियाँ