रोलर स्केटिंग में नन्हे मुन्ने छात्रों में दिखाई अपनी प्रतिभा
शरीर और आत्मा की विकास के लिए सुने संगीत: प्राचार्य मनोज बेहरवाल
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चंद्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम में तीन दिवसीय रोलर स्केटिंग का भव्य शुभारंभ हुआ शहर के लगभग 200 से अधिक नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्केटिंग की विभिन्न प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाकर वहां उपस्थित जन समूह को मंत्र मुक्त कर दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन सेमीफाइनल स्तर के मुकाबले आयोजित किए गए। इसके फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज बेहरवाल ने युवा प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर के विकास के लिए व्यायाम जरूरी है वहीं शरीर और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए संगीत सुनना लाभप्रद रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुसार शरीर और मां अगर संतुलित होगा तो जीवन में कभी भी नकारात्मक विचार नहीं आएंगे तथा निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।
प्राचार्य बेहरवाल ने इस अवसर पर घोषणा कर बताया कि राजकीय महाविद्यालय के निर्माण अधीन इंडोर स्टेडियम का नामकरण अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बास्केटबॉल प्रशिक्षक एवं तत्कालीन शारीरिक निदेशक स्वर्गीय भगवान सिंह जी के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भगवान सिंह जी ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी देने के साथ-साथ खेल जगत में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है।
समारोह की अध्यक्षता कर रही आयोजन समिति की समन्वयक रेखा गोयल ने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों से युवा पीढ़ी में नई जागृति पैदा होगी और वह अधिक से अधिक समय मैदानों पर गुजारने के साथ स्वस्थ समाज का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी एवं एडवोकेट दीपक गुप्ता ने कहा कि अजमेर का खेल इतिहास स्वर्णिम रहा है और इस तरह की प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच बनेगा उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की निशानेबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में लक्ष्य बनकर निशाना बनाना पड़ता है।
इससे पूर्व आयोजन समिति की ओर से मुकेश खींची, पूर्व पार्षद श्रीमती हेमलता देवदत्त डाबरा एवं आयोजन सचिव किशोर मारोठिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 में से एस्ट्रो ट्रक मैदान पर
जयंती समारोह के अंतर्गत खेलकूद गतिविधियों की अगली कड़ी के रूप में 13 मई से सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम के एस्ट्रो तरफ मैदान पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक रहे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नंदकुमार शर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता में 8 से 10 टीम में भाग ले रही है सभी मुकाबले प्रातः एवं सांय कालीन सत्र में नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। विजेता टीमों को मुख्य समारोह 17 मई 2026 को रविवार को शाम 6 बजे तारागढ़ तलहटी पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर सांस्कृतिक व सम्मान समारोह में सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर द्वारा दिए जाएगे। कार्यक्रमों में नगर निगम अजमेर, अजमेर विकास प्राधिकरण, पर्यटन विभाग, भारत विकास परिशद मुख्य षाखा अजमेर, पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति का सहयोग रहेगा।

0 टिप्पणियाँ