एचकेएच स्कूल में समर कैंप 14 से 30 मई तक
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एच.के.एच. विद्यालय में समर कैंप का आयोजन 14 से 30 मई तक होगा।
संयोजिका ज्योति गोयल ने बताया कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में बास्केटबॉल, कराटे, स्केटिंग, एडवांस योगा, जिमनास्टिक, चैस, सेमी क्लासिकल डांस, बॉलीवुड डांस, केसिओ, हारमोनियम ढोलक, तबला, गिटार, मेहंदी, वैदिक गणित, रीडिंग एंड राइटिंग, क्लॉथ आर्ट वर्क, एमसील आर्ट वर्क, शेडिंग एंड स्केचिंग, फेब्रिक आर्ट, डिजिटल आर्ट, ओपन ऑफिस, और फोटोशॉप एक्टिविटी विधि प्रशिक्षित एक्सपर्ट द्वारा सिखाई जाएँगी। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार गतिविधि मे भाग लेकर अपना 7 शारीरिक और मानसिक विकास करेंगे। साथ ही गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करेंगे।
विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर एवं विद्यालय निदेशिका किरन ठाकुर ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थी छुट्टियों का सदुपयोग करके अपनी प्रतिभा का विकास करेंगे। प्राचार्या मधु गोयल ने बताया कि समर कैंप का उद्देष्य विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, साहित्यिक कला, डांस, गीत गायन में अपनी रूचि के अनुसार भाग लेकर अपनी प्रतिभा का विकास करना है।
विद्यालय चैयरमेन मोतीलाल ठाकुर ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी समाज में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में समर कैम्प की महत्ती भूमिका है।
समर कैम्प में इच्छुक प्रतिभागी अपनी इच्छित एक्टिविटी में रजिस्ट्रेशन विद्यालय रिसेप्षन पर करवा सकते है।

0 टिप्पणियाँ