Ticker

6/recent/ticker-posts

संगीतमय सुंदरकांड पाठ 30 को

संगीतमय सुंदरकांड पाठ 30 को

संगीतमय सुंदरकांड पाठ 30 को

अध्यक्षीय अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 की प्रांतीय टीम एवं लायन्स क्लब अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में 30 जून को सांय 5.15 बजे वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के तहत संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भजन मंडली द्वारा किया जाएगा । आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा । कार्यक्रम में प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के शानदार सफल कार्यकाल के लिए सम्मान किया जाएगा । क्लब अध्यक्ष लायन अशोक जैन द्वारा वर्ष भर किए गए श्रेष्ठ सेवा कार्यों के लिए सदस्यों को अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे । 

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर, उदयपुर होंगे । विशिष्ठ अतिथि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग होंगे । अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे एवं लायन सतीश बंसल होंगे । कार्यक्रम संयोजक लायन कमलेश ईनाणी एवं सह संयोजक लायन भागू इसरानी को बनाया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ