पार्श्वगायक किशोर कुमार का मनाएंगे जन्मदिन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय सिनेमा के महान पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीतकार किशोर कुमार के जन्मदिन पर कला एवं संगीत के लिए बनाए गए ग्रुप गाता रहे मेरा दिल द्वारा 9 अगस्त को शाम 7:15 बजे से वैशालीनगर स्थित अर्बन हाट बाजार मसाला चौक में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी । किशोर कुमार की गायकी में मस्ती, भावुकता, अनूठी योडलिंग शैली के गाने गाकर उनके द्वारा किए गए संगीत के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान को याद किया जाएगा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति आभा गांधी होगी । किशोरकुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी ।

0 टिप्पणियाँ