Ticker

6/recent/ticker-posts

उ.प.रे. के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया उदयपुर सिटी स्टेशन एवं जोनल ट्रेनिंग संस्थान का निरीक्षण

उ.प.रे. के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया उदयपुर सिटी स्टेशन एवं जोनल ट्रेनिंग संस्थान का निरीक्षण

उ.प.रे. के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया उदयपुर सिटी स्टेशन एवं जोनल ट्रेनिंग संस्थान का निरीक्षण

स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने 21 सितंबर को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन तथा जोनल प्रशिक्षण संस्थान का विस्तृत निरीक्षण किया। 


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव  के अनुसार निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लिया तथा यात्री सुविधाओं, संरक्षा, परिचालन और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया।

उदयपुर सिटी स्टेशन के निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान (जेडआरटीआई), उदयपुर का दौरा किया जहां  महाप्रबंधक पंकज शर्मा द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा हॉल का शुभारंभ किया गया । उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, कक्षाओं एवं मेस का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं से संवाद किया तथा संस्थान की कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस अवसर पर  मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा, प्राचार्य क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान जयप्रकाश सहित मंडल व मुख्यालय के संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ