Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल (एक तरफा) रेल सेवा का संचालन

वाया जयपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी होगी संचालित


अजमेर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल (एक तरफा) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 
 
गाड़ी संख्या 09632, अजमेर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11 मार्च को अजमेर से 07.35 बजे रवाना होकर अगले दिन को 08.30 बजे पुणे पहुंचेगी। यह गाड़ी मार्ग के किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण तथा  लोनावाला स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


इस गाड़ी में 02 थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, 03 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 03 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ