अध्यापक वैष्णव ने ही मुख्य द्वार निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रू देने की घोषणा कीशाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय आमली हांकला में प्रतिभा सम्मान, भामाशाह सम्मान, वार्षिकोत्सव समारोह का भव्यता के साथ विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत संपन्न कार्यक्रम में विद्यालय की स्थापना से आज तक विद्यालय में अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थियों को आमंित्रत कर उनका सम्मान भी किया गया। इस समारोह में गांव के विद्यालय से अध्ययन कर देश व दुनियां में गौरव हासिंल कर चुके लोगों के अपने ही विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत सम्मान किया गया तो वो स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे थे। इस दौरान पूर्व छात्रों व भामाशाहों की ओर से विद्यालय विकास के लिए कई घोषणाएं की गई।
पूर्व छात्र व भामाशाह मुकेश शर्मा व सुर्यप्रकाश शर्मा ने वाटर कूलर, भोमालाल गुर्जर ने 6100 रू, भूपेंद्र सुवालका ने 5100 रू देने की घोषणा की। भोमालाल गुर्जर ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से रजत पदक देने की घोषणा की। शांतिलाल धाकड़ ने 90 प्रतिशत अंक लाने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को दस हजार, पांच हजार व ढाई हजार का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की। विद्यालय के अध्यापक रतनलाल वैष्णव ने विद्यालय का नया भवन बनने पर मुख्य द्वार के लिए 1 लाख 11 हजार 111 रू देने की घोषणा की।
समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, एकल गान, नृत्य सहित कई प्रस्तुतियां दी। सौम्य माहेश्वरी ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथ भामाशाह शोकिन कुमावत ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व माला पहना कर विदाई दी। संस्था प्रधान ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आमली हांकला के ग्रामीणों व भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है तथा भविष्य में यहां के विद्यार्थी मेरिट में आए इसके लिए ओर अधिक प्रयास किये जायेगें।
हम आपको बता दें आमली हांकला के विद्यालय के प्रति ग्रामीणों का जबरदश्त लगाव है तथा आए दिन ग्रामीणों की विद्यालय विकास में सहभागिता बनी रहती है यहां तक स्कूल में किसी भी आवश्यकता होने ग्रामीण सदैव तैयार रहते है।
0 टिप्पणियाँ