Ticker

6/recent/ticker-posts

होली कार्यक्रम में अजयमेरु प्रैस क्लब के सदस्यों ने जमकर लगाए ठहाके

अजमेर। अजयमेरू प्रैस क्लब में रविवार को होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। करीब तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में गुदगुदाने वाले सवाल किए गए, चुटकुले सुनाए गए, फागुन गीत, नृत्य, झलकी पेश की गई। कार्यक्रम का समापन सहभोज से हुआ।


आरंभ में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने शुभंकर गदभ्रराज का लोकार्पण किया। जीएस विर्दी ने रंग बरसे भीगे चुनरवारी शानदार अंदाज में पेश किया। सदस्यों से ईनामी सवाल किए गए। फटा मोजा, पर्स में सबसे बड़ा कंघा, पति के पर्स में कितने नोट, भारी भरकम सदस्य को उठाना, मोबाइल में किसने आकर्षक नाम से पति नंबर सेव किया आदि सवाल किए गए। सदस्यों ने जवाब दिए और आकर्षक ईनाम पाए।


अशोक शर्मा और रेखा शर्मा ने चंग धीरे रे बजाओ राजस्थानी गीत पर आकर्षक फाग नृत्य पेश किया। सोनाली ने नवरंग फिल्म के गीत चल जा रे हट नटखट पर खूबसूरत नृत्य पेश कर खूब दाद बटोरी। रजनीश रोहिल्ला, विजय शर्मा, ललित शर्मा, सरवर सिद्दकी ने चुटकुले सुनाए। उमेश चौरसिया ने मारवाड़ी में किस्सा चार चोर और शेखचिल्ली सुनाया। प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखित और अभिनीत लघु नाटिका दुर्बल बाबा को भी खूब दाद मिली। इसमें अनिल गुप्ता, राजकुमार पारीक, विजय हंसराजानी, प्रतापसिंह सनकत, रजनीश रोहिल्ला, फरहाद सागर और आनंद शर्मा ने अभिनय किया। अंत में ईनामी ड्रा निकाल कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार कुवेरा ब्रदर्स की ओर से उपलब्ध करवाए गए। क्लब सदस्य अतुल पाटनी और महेंद्र जैन मित्तल की ओर से भोज का आयोजन किया गया। सभागार मेु प्रवेश करते ही सदस्यों को अंकल चिप्स, नारंगी और कूपन दिए गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ