Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना संक्रमण : सूचना केन्द्र की हर टेबल पर सेनेटाईजर, हैड वॉश के बाद ही करेंगे काम

अजमेर। सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय अजमेर में कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
     
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इससे बचाव के लिए सरकार ने लॉकडाउन कर रखा है । लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को भी खुला रखा जा रहा है। इस दौरान कार्मिकों को कार्य के लिए हाईजेनिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अन्तर्गत कार्यालय में प्रत्येक कार्मिक को कार्य आरम्भ करने से पूर्व एंटीबैक्टिरीयल एल्कोहल युक्त हैड वॉश से हाथ साफ करने के लिए पाबंद किया गया है। समस्त कार्मिकों की टेबल पर सेनेटाईजर उपलब्ध कराया गया है। कार्मिक समय समय पर इससे हाथों को साफ करके अपना एवं अन्यों का बचाव कर रहा है। समस्त कार्मिक पूरे समय मास्क पहनकर कार्य कर रहे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ