अशोक जैन इंटरनेशनल पिन से सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब प्रांत 3233 ई 2 के कोटा में आयोजित 9 वें प्रांतीय अधिवेशन खुशियों की गूंज में प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन को सम्मानित किया गया ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन ए पी सिंह ने प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन को अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन 1.5 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए इंटरनेशनल पिन दी गई । जिसे प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग एवं पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेंद्र कुमार चौहान ने कोटा में आयोजित अधिवेशन में लगाकर सम्मानित किया ।

0 टिप्पणियाँ