अजमेर। रविवार 22 मार्च को रेल प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल कर कोरोना वायरस संदिग्ध का पता चलने या पता लगाने हेतु क्या कैसे और किस तरह से प्रक्रिया अपनायी जानी चाहिए, इसका आंकलन किया गया। जिसमें इस व्यवस्था से जुड़ा सभी संबंधित स्टाफ खरा उतरा। इसके अंतर्गत कोरोना संदिग्ध रोगी देखभाल सेंटर में सभी सुविधाओं- ओ पी डी सलाह, जांच और उपचार तथा अलग एम्बुलेंस की व्यवस्था को परखा गया।
एक अन्य व्यवस्था के अंतर्गत रेलवे अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए सोमवार 23 मार्च से अगले आदेश तक ओपीडी का समय 9 बजे से 4 बजे बीच में 1 से 2 बजे,1 घण्टे के भोजनावकाश सहित तक किया गया है । अब तक ओ पी डी दो शिफ्ट सुबह 9 से 1 बजे और शाम 5 से 6.30 बजे की शिफ्ट चलती थी। रोगियों की सुविधा व इलाज हेतु नई ओ पी डी खुलने की अवधि पूर्व अवधि से 30 मिनिट अधिक की गई है।
रेल प्रशासन रेलवे अस्पताल इलाज हेतु आने वाले रेल कर्मियों व उनके परिजनों से अपील करता है की अति आवश्यक होने पर ही रेलवे हॉस्पिटल आएं, रूटीन चेक हेतु रेलवे हॉस्पिटल आने से बचें।साथ ही अस्पताल में बार-बार आने से बचने के लिए सभी बुढ़ापे की पुरानी बीमारियों के रोगियों को 2 महीने के लिए दवाएं जारी की जाएंगी।
0 टिप्पणियाँ