नन्हे हाथों ने दिखाया खेल का रोमांच
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। यहां खेली जा रही सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता में नन्ने टेनिस सितारो ने मैदान में खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरते हुए खेल के रोमांच को नई उचाईयां दी।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह के तत्वावधान में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में कुन्दन नगर स्थित राजपूत छात्रावास, हिलव्यू टेनिस एकेडमी में बुधवार को विभिन्न आयु वर्गों के टेनिस मुकाबले आयोजित हुए।
आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भरत सिंह चौहान के अनुसार छात्र वर्ग 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबलों में तरंक ने विहान को 4-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में वरुण का मुकाबला अभिराज से हुआ, जिसमें उसे 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अन्य मुकाबलों में राज ने नरेन्द्र को 4-0 से तथा युवराज ने अपने प्रतिद्वंदी को 4-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आयुष ने राज को 7-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग (12 वर्ष से कम आयु) में शिया एवं नविका के बीच पहला सेमीफाइनल तथा परीधी और पीहू के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पूर्व मुकाबलों में शिया ने उमिका को 4-0 से, नविका ने तन्वी को 4-0 से, परीची ने आध्या को 4-1 से तथा पीहू ने कनिष्क को 4-1 से हराया।
छात्र वर्ग (14 वर्ष से कम आयु) में सुशांत ने मयूर को 5-0 से हराया। अधिराज ने वंश को 5-1 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में अर्जुन को वॉकओवर मिला, लेकिन अगले मुकाबले में नक्श के विरुद्ध उसे 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।
तैयारी बैठक आज
सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारो समिति द्वारा आयोजन मुख्य समारोह 17 मई 2026 रविवार को सांय 6 बजे से तारागढ़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक, अजमेर पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसको लेकर दिनांक 07 मई 2026 को सायं 5 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स स्थित रसोई बैक्वेंट हॉल में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य समारोह के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ