Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 6 अप्रैल सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष
सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
भविष्य के लिए प्लानिंग करने का समय बहुत अच्छा है। अधूरे काम पूरे करने का समय आ गया है। आपकी इच्छाएं पूर्ण होती नज़र आ रही हैं। समय उत्तम है।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
फिलहाल समय किसी परिणाम तक पहुंचने का नहीं है, आप मेहनत करें और कार्य के प्रति ध्यान दें। कार्य के परिणाम को सोचकर आप ज़्यादा परेशान हो सकते हैं।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक रहेगा. एक नया संबंध  आपके मन में खुशी लेकर आएगा. जीवनसाथी के साथ समय बहुत अच्छा बीतेगा. मन में किसी प्रकार की दुविधा न रखें.


कर्क : सुवामी चन्द्रम रत्न मोती
बहुत दिनों से मानसिक तनाव चल रहा है तो समझ लीजिए कि अब आपको खुशी मिलने वाली है। मानसिक तनाव दूर होने के साथ परिवार की ओर से भी कोई खुशखबरी मिलने के योग हैं।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
मन की इच्छाएं पूर्ण करने का समय आ गया है। मन संतुष्टि रहेगा इच्छा पूर्ति का इंतज़ार कर रहे थे, वह समय आ चुका है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूर्ण होंगी.समय उत्तम है।


कन्या : सुवामी बुध रत्न हीरा
अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अधूरे कामों की लिस्ट बनाएं और उस पर ही अमल करें। आज का दिन आप सुनियोजित तरीक़े से सदुपयोग कर पाएंगे।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना ज़रूरी है. हो सकता है कि बहुत ज़्यादा उम्मीद आपके लिए घातक साबित हो. बहुत ज़्यादा आत्मविश्वास आपके लिए कष्ट का कारण बन सकता है। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
आर्थिक लाभ के लिए ये समय बहुत अच्छा है। धन लाभ आपको भरपूर रूप से प्राप्त होगा।वहीं, कहीं न कहीं कोई पुराना रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। धन लाभ के योग है।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
बहुत दिनों से आपको जिस काम का इंतज़ार था वो आज पूरा हो जाएगा। यदि ख़ुद का कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसे अगले पड़ाव पर ले जाने का अच्छा समय है।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 
आज के दिन किसी ऐसे व्यक्ति से सतर्क रहने की जरूरत है, जो आपसे बातें छुपा रहा है। आपको विश्वासघात मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहना ज़रूरी है।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
मानसिक तनाव आज के दिन बढ़ सकता है। भविष्य को लेकर चिंताएं जागृत हो सकती हैं। छोटी छोटी बातों में उलझने महसूस होगी और मानसिक तनाव हो सकता है।


मीन :  सुवामी गुरु रत्न पुखराज
आज का दिन आप आराम पूर्वक बिताएंगे। ये ध्यान रखें कि आप किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें। अपना आत्मविश्वास बनाये रखे। लक्ष्य हासिल होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ