पाटनी परिवार ने निर्धन परिवारों के लिए दिये 51 हजार रूशाहपुरा(मूलचन्द पेसवानी)। दुनिया को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती जैन धर्मावलम्बी सोमवार को घर घर मनाया गया। यशपाल पाटनी व रितेश कुमार पाटनी की ओर से निर्धन व विधवा महिलाओं के परिवार में राशन सामग्री मुहैया कराने के लिए उपखंड अधिकारी शाहपुरा को 51 हजार रू की राशि समर्पित की है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण जैन समाज की ओर से महावीर जयंती पर किसी प्रकार का कोई सामूहिक आयोजन नहीं किया।
जैन संत मुनि सुधा सागर के आह्वान पर सोशल डिस्टेंस रख कर आज समाज के प्रत्येक घर में ही पूजा-अर्चना व अनुष्ठान किये गये। यशपाल पाटनी ने बताया कि आज घर के बाहर रंगोली बनाकर दीपक प्रज्ज्वलित किये गये। घर में चैकी पर महावीर स्वामी की तस्वीर विराजमान कर उसके चारों ओर रंगोली बनाकर उस पर एक कलश स्थापित कर दीपक जलाकर महावीराष्टक, महावीर चालीसा का पाठ कर अष्ट द्रव्य से पूजा की। घर को ही मंदिर मानकर घंटानाद, थाली, ताली बजाकर भगवान महावीर के जयघोष लगाये गये। भगवान महावीर का विधान पूजन, भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के बाद भगवान महावीर की अष्ट द्रव्य से भक्तिभाव से पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान किया व इसमें कोरोना वायरस के निमित्त विध्न विनाशक की आहुतियां दी गई। सांयकाल आरती वंदना भी की गई।
0 टिप्पणियाँ