Ticker

6/recent/ticker-posts

सेटेलाइट चिकित्सालय में सेनेटाइजर, मास्क, पीपीई किट किए भेंट

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस व महावीर जयंती के मौके पर भारत विकास परिषद व जैन समाज की ओर से हेंड सेनेटाइजर, एन 95 मास्क व पीपीई किट भेंट किये गये।


भारत विकास परिषद के पवन बांगड़, जैन समाज के यशपाल पाटनी की ओर से सेटेलाइट चिकित्सालय प्रभारी डा. अशोक जैन को 240 हेंड सेनेटाइजर, 20 पीपीई किट व एन 95 मास्क भेंट किये। इस मौके पर चिकित्सकों व चिकित्सालय स्टाफ की सेवाओं के लिए मौजूद रोगियों व भाविप पदाधिकारियों ने ताली बजा कर अभिनंदन किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक जैन ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान आज भेंट की गई सामग्री का सदुपयोग किया जायेगा। यशपाल पाटनी ने कहा कि जीओ और जीने दो के सिद्वांत पर महावीर जयंती के अवसर पर समाज की ओर से यह सामग्री दी गई है। पवन बांगड़ ने कहा कि भाविप सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहकर कार्य करती रही है, इसलिए इस पुनित कार्य में भी भाविप खड़ी है। इस मौके पर उत्सव सोमाणी, अशोक चोधरी, ओमप्रकाश शर्मा, नलिन शर्मा व नर्सिंग स्टाफ मौजूद था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ