अजमेर (Ajmer Muskan) । कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में प्रशासन द्वारा लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।
जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 406 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 61 हजार 400 से अधिक की राशि वसूली गई।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 206 व्यक्तियों के चालान बना कर 40 हजार 200 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 19 हजार 200 एवं मजिस्ट्रेट द्वारा 21 हजार की वसूली की गई। दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहने व्यक्तियों को सामान बेचने पर 3 दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करके 1500 के चालान काटे गये। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 197 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 19 हजार 700 की राशि वसूली गई।
0 टिप्पणियाँ