Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षार्थियों को झांसा देकर धनराशि की मांग करने वाले अवांछित तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज

अजमेर (AJMER MUSKAN)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2020 की उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना (संवीक्षा) कराने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल नम्बर पर फोन कर अंक बढ़वाने का झांसा देने वाले अवांछित तत्वों के विरूद्ध सोमवार को सिविल लाईन्स थाने में धारा 420 के तहत् प्रकरण दर्ज करवाया है।


बोर्ड के सचिव अरविन्द कुमार सेंगवा ने बताया कि बोर्ड को लगातार सूचना मिल रही है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति संवीक्षा कराने वाले परीक्षार्थियों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क साधकर फेल से पास अथवा अंक
बढ़ाने का झांसा दे रहे है और इस एवज में धनराशि की मांग कर रहे है। इस संबंध में अवांछित तत्व एक बैंक विशेष का खाता संख्या भी बता रहे है कि इस खाते में अमुक राशि जमा करा दी जाये तो उनके बढ़ सकते है।


सेंगवा ने बोर्ड परीक्षार्थियों को आगाह किया है कि यदि कोई संवीक्षा अथवा बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने का झांसा देता है तो कदापि ऐसे झांसे में न आये। ऐसे व्यक्तियों की सूचना निकटवर्ती पुलिस थाने में दे अथवा बोर्ड के कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर
0145-ं2632866, 2632867, 2632868 व 2632869 पर सूचित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त बोर्ड की ईमेल आईडी secy-boser-rj@nic.in पर सूचना दी जा सकती है। यदि परीक्षार्थी अवांछित तत्वों को परीक्षा में अंक बढ़वाने के नाम पर किसी प्रकार की धनराशी देते है तो वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ