अजमेर (Ajmer Muskan) । होम गार्ड स्वयं सेवकों को राजस्थान रोडवेज की बसों में किराये में 25 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।
होम गार्डस ट्रेनिंग सेंटर के कमाण्डेण्ट विकास लाम्बा ने बताया कि होम गार्ड स्वयं सेवकों को रोडवेज का निःशुल्क पास देने के लिए नियमानुसार प्रत्येक होम गार्ड स्वयंसेवक को प्रति माह 300 रूपये का अनिवार्य भुगतान करना होता। इसको होम गार्ड स्वंयसेवकों के हितों के विपरीत पाये जाने पर निर्णय लिया गया कि उनको रोडवेज किराये में 25 प्रतिशत की सीधी छूट किसी भी प्रकार की यात्रा करने पर प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस रियायत के लिए प्रत्येक होम गार्ड स्वयंसेवक का आरएफआईडी कार्ड बनाया जाएगा। इसके आधार पर निगम की साधारण तथा द्रुतगामी बसों में यात्रा करने पर राज्य की सीमा तक 25 प्रतिशत की रियायत प्रदान की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ