Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल ने प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा की व्यक्त

मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त


अजमेर (Ajmer Muskan) I गत माह कोरोना संक्रमित हुए अग्रवाल समाज अजमेर के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल 21 दिन महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में इलाज कराने के पश्चात मंगलवार रात्रि को अजमेर आ गए हैं, अभी डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही आराम करने की सलाह दी है। *शैलेन्द्र अग्रवाल ने अब कोरोना पीड़ित के लिए प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा व्यक्त की है।*


उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य खराब होने के पश्चात 18 अगस्त को शैलेन्द्र अग्रवाल की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी तथा तबीयत ज्यादा खराब होने पर 19 अगस्त को महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर में भर्ती हो गये थे जहां इलाज के पश्चात 26 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट तो नेगेटिव आ गयी परन्तु फेफड़ों में संक्रमण व शुगर लेवल काफी बढ़ जाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। उपचार के पश्चात 7 सितंबर को अग्रवाल के स्वास्थ्य में सुधार होने के पश्चात 8 सितंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अग्रवाल अजमेर आ गए हैं और अब कोरोना पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए उन्होने प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा व्यक्त की है।


अग्रवाल ने उनके इलाज में सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती सहित उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं देने वाले समाज बन्धुओं, मातृशक्ति, शुभचिंतकों व मित्रों का आभार व्यक्त किया है I 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ