Ticker

6/recent/ticker-posts

धूम-धाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन

 गणपति विसर्जनअजमेर (Ajmer Muskan) I गणपति बप्पा उत्सव के अंतर्गत आज अंतिम दिन ग्रहस्थ महिला मंडल की निशा झामनानी, ज्योति नानकानी, दीक्षा नानकानी, प्रदीपनानकानी, चाहत नानकानी, प्रीति खटवानी, मनोज झामनानी, सुरेश नव्लानी, लक्ष्मी नवलानी द्वारा घर पर ही पानी का कुण्ड बनाकर गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जित किया गया।


नानक गजवानी ने बताया की विसर्जित के बाद गणपति बप्पा की मूर्ति से निकली मिट्टी को गमलो में डालकर, गमलो को घर मे रखने के लिए बाटा गया। विसर्जन से पहले वाशु भगत व मनोज झामनानी द्वारा गणपति के भजन प्रस्तुत कर सबको नाचने झूमने पर मजबूर कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कोविड-19 के नियमो की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंगी में भजनों के बाद मनोज झामनानी द्वारा गणपति बप्पा की वंदना व आरती कर सम्पूर्ण विश्व को जल्द से जल्द कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्राथर्ना की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ