
अजमेर
(AJMER MUSKAN) | श्री झुलेलाल सेवा मंडली द्वारा, झुलेलाल मन्दिर वैशाली नगर अजमेर की ओर से मंगलवार को 250 निशुल्क तुलसी के पौधो का वितरण किया गया। मन्दिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने बताया कि तुलसी के पौधो का वितरण करने के साथ-साथ दैनिक दिन चर्या में उसका महत्व भी बताया गया| इसके पूजन से अध्यात्मिक शक्ति मिलती है तथा इसकी घर घर में पूजा की जाती है एवं अभी करोना काल में इसका महत्व बढ़ गया है इम्युनीटी बदाने के लिए घर-घर में तुलसी के पौधों का होना बहुत ही अनिवार्य है इस उद्देश्य से वितरण किया गया।
तुलसी के पौधो का वितरण 94.3 एफ.एम. आरजे रिया के सहयोग से मन्दिर के महासचिव ईश्वरदास जेसवानी, खुशीराम इसरानी,शंकर टिलवानी, जयप्रकाश मन्घाणी, गोविंद राम कोड्वानी, ओमप्रकाश शर्मा ,वासुदेव गिदवानी, ओमप्रकाश हीरानन्दानी, नारायण झामनानी, गोवर्धन बालानी के द्वारा किया गया ।

0 टिप्पणियाँ