Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर विकास प्राधिकरण : खानपुर कंचन नगर रोड़ पर नाला निर्माण से आमजन को राहत


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा खानपुरा कंचन नगर रोड पर नाला निर्माण करने से आमजन को राहत मिली है।

अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार ने बताया कि खानपुरा कंचन नगर रोड पर डेयरी प्लांट - विद्युत सबस्टेशन के पास से गन्दे पानी एवं वर्षा के पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर भरा रहता था। मुख्य सड़क होने के कारण ट्रेफिक भी अधिक है। आमजन को पानी में से निकलना पड़ता था। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती थी। वर्षा के दिनों में हालात बहुत खराब हो जाते थे। इस पानी की निकासी के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कंचन नगर रोड़ पर से विद्युत सबस्टेशन से खानपुरा नाले तक लगभग 1200 मीटर नाले के निर्माण के लिए 43.90 लाख का आदेश जारी किया गया। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा नाले की शुरूआत सबस्टेशन कंचन नगर रोड से कर लगभग 500 मीटर नाले का निर्माण पूरा कर दिया गया है। नाले का निर्माण होने से सड़क पर जमा गन्दे पानी की निकासी होने से आमजन एवं क्षैत्रवासियों को राहत मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ