झूलेलाल धाम अजमेर |
अजमेर (AJMER MUSKAN)। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर की ओर से शुक्रवार को फागुंण चंड उत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवाणी ने बताया कि इस अवसर पर देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम परिसर में शाम को 5:30 बजे पूज्य बहिराणा साहिब की स्थापना 6 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी, दादी जस्सी, विद्या तेजवानी, सीमा लालवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसनानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मंडली की ओर से भजन कीर्तन कलाम पंजड़ा गाकर शाम को 7:30 बजे पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर आरती रात्रि 08:00 पल्लव अरदास कर छेज लगाई जाएगी, रात 08:30 बजे झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब (कुआं) पर भजन भाव भक्ति व विधि विधान के साथ ज्योत परवान की जाएगी व आम भण्डारे की प्रसादी के साथ उत्सव का सम्मापन होगा।
0 टिप्पणियाँ