Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी समाज ने मनाया थदड़ी पर्व

सिंधी समाज ने मनाया थदड़ी पर्व

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजयनगर की महिलाओं ने पीपलेश्वर महादेव मंदिर में सीमा शर्मा और राजू महाराज की कथा के साथ मां भगवती शीतला मैया का पावन पर्व बड़ी सातम थदड़ी मनाया गया।

समाजसेवी नानक गजवानी ने बताया की थदड़ी के दिन मन्दिर या घर पर शीतला मैया की पूजा करके माता को ठंडे (बासी) भोजन का भोग लगाया जाता हैं।

सिंधी समाज ने मनाया थदड़ी पर्व

शीतलामाता की पुजा अर्चना कर ठंडे भोजन में से ब्राह्मण, कन्या को भोजन देने के बाद स्वयं भोजन किया जाता है। थदड़ी पर्व संतान की बिमारियों से रक्षा एवं उनकी दिर्घायु की कामना के लिय करते हैं । पूजा में भारती मेहरचन्दनी, जानू गजवानी, दीपा, हन्नी, कनिका, जया, कोमल, पलक आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ