Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारिक महासंघ व्यापारियों को ध्वजारोहण के लिए कर रहा जागरूक : खण्डेलवाल

अमृत महोत्सव के दौरान व्यापारी करेंगे अपने प्रतिष्ठानो पर ध्वजारोहण   

व्यापारिक महासंघ व्यापारियों को ध्वजारोहण के लिए कर रहा जागरूक  : खण्डेलवाल

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अजमेर टावर में आयोजित समारोह में कहा कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के ततवावधन में अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में शहर एवं जिले के समस्त व्यापारियों को आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को व्यापारियों को अपने अपने प्रतिष्ठानो पर ध्वजारोहण करवाने के लिए प्रेरित करने का सराहनीय कार्य कर रहे है।

इस अवसर पर अजमेर टावर की ओर से कचहरी रोड के व्यापारियो के द्वारा महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी का माल्यार्पण करके साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया गया। 

महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग अपने अपने व्यापार के साथ साथ देश भक्ति कार्यक्रमो और सामाजिक सरोकार के कार्याें को भी आयोजित करते हुए आम नागरिको की भी समस्याओं के लिए कार्य करते रहते है।इस अवसर पर अजमेर टावर,कचहरी रोड, हाथी भाटा एवं अन्य क्षेत्रो में दुकानदारो को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा निःशुल्क वितरित करके लहराने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजमेर टावर के नरेन्द्र कुमार खण्डेलवाल, कालीचरणदास खण्डेलवाल, महेन्द्र बंसल, रमेश लालवानी, पप्पी भाई, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल, प्रवीण कुमार, चितलेश बंसल एवं अन्य सम्मलित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ