अजमेर (AJMER MUSKAN) । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा आज अंतराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक्ट चैयरपर्सन लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि विद्यालय में युवा वर्ग के मध्य एक कार्यक्रम आयोजित कर युवा का राष्ट्र निर्माण में योगदान की भूमिका पर प्रकाश डाला गया । युवा देश की धड़कन है । आज शिक्षित युवा देश के विकास की गति बढ़ा सकते है ।
इस अवसर पर लायन सीमा पाठक, लायन मंजू चौधरी, लायन जितेंद्र सिंह, लायन सुरेश मान ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में शाला स्टाफ व अन्य उपस्थित थे । अंत मे शाला उप प्राचार्य रोमा सांखला ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

0 टिप्पणियाँ