अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर पश्चिम रेलवे राज्य भारत स्काउटस् एण्ड गाईडस् राज्य मुख्यालय, जयपुर द्वारा 17 से 23 मई तक पुष्कर घाटी प्रशिक्षण केन्द्र पर राज्य स्तरीय एडवांस कोर्स फोर स्काउट मास्टर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर एवं बीकानेर मण्डलों से 24 सदस्य मय स्टॉफ भाग ले रहे हैं। उक्त कोर्स का संचालन धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) के निर्देशन में किया जा रहा है। प्रशिक्षणकर्ता दिनेश पाण्डे, एस.ओ.सी (स्काउट) सुभाष दुगप्पा, सेल ऑगनाईजर, प्रधान कार्यालय, जयपुर, आलोक शर्मा, डिस्ट्रीक सेक्ट्ररी, अजमेर, घनश्याम देव व्यास जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), मनोज सोनी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट), जयपुर, प्रियांशु एवं मोहित सिंगला, क्वाटर मास्टर द्वारा संचालित किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ