मंत्रियों, विधायकों जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पूज्य पिताश्री, स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के देवलोकगमन पर बुधवार को उनके पैतृक निवास गांव मुहामी (बाबा फार्म) में नियमित श्रद्धांजलि बैठक रखी गई।
इस नियमित श्रद्धांजलि बैठक में प्रदेश के अनेक गणमान्य नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, संगठन प्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में जनसामान्य ने उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि
सभा में विशेष रूप से खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, अध्यक्ष वित्त आयोग अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, एसीएस अभय कुमार, विधायक प्रताप सिंघवी, विधायक प्रियंका चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व सांसद विष्णु मोदी, पूर्व विधायक संजना आगरी, पूर्व विधायक रामस्वरूप कोली, पूर्व विधायक गुलाब देवी सेवर, प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति नगर परिषद डूंगरपुर अमृत कलासुवा, पूर्व जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा एवं हरीश पाटीदार, संघ प्रचारक गोविंद भाईसा, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा महेंद्र सिंह खंगारोत, प्रधान ईश्वर सरपोटा, अध्यक्ष अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर रामकुमार भूतड़ा, अखिल भारतीय प्रशासन प्रमुख राष्ट्रीय सेवा भारती मूलचंद सोनी, राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय सिंधी समाज खेमचंद तेजवानी, राकेश जांगिड़, प्रताप सिंह किनसरिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेवाभावी और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे सूरज सिंह रावत
सभी ने स्वर्गीय सूरज सिंह रावत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें सेवाभावी, मृदुभाषी, हंसमुख एवं समाज हितैषी बताया। उनकी जीवनशैली को सभी ने अनुकरणीय मानते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गए संस्कारों एवं शिक्षाओं का प्रकाश समाज को लंबे समय तक मार्गदर्शन देता रहेगा।
संगठनों ने व्यक्त की संवेदना
अखिल भारतीय सिंधी समाज ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि, “यह जानकर अत्यंत दुःख हुआ कि आपके पिताजी सूरज सिंह रावत का देवलोकगमन हो गया है। यह आपके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। समाज इस घड़ी में आपके साथ खड़ा है और अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।”
अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष ने अपने संदेश में लिखा कि, “परम आदरणीय श्रद्धेय श्रीमान् सूरज सिंह जी रावत सा. सेवाभावी, मृदुभाषी एवं हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे। आपने जीवन भर निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया। आपके संस्कारों से ही माननीय मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत आज राष्ट्र-सेवा में योगदान दे रहे हैं। मृत्यु अटल सत्य है, किंतु आपकी स्मृति और आदर्श समाज को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”
सेवा भारती समिति राजस्थान के अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि, “श्रीमान् सूरज सिंह रावत जी का जीवन सेवा, त्याग और मिलनसारिता का प्रतीक था। उनकी रुचि सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रही। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों से समाज निरंतर प्रेरणा लेता रहेगा। परम पिता परमात्मा उनकी दिव्य आत्मा को अपने चरण कमलों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
0 टिप्पणियाँ