अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कर्मचारियों के बम्पर प्रमोशन हुए हैं। बोर्ड में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद कर्मचारियों को सहायक निदेशक, अनुभाग अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक प्रथम, सहायक द्वितीय के पदों पर पदोन्नति की गई। बोर्ड कर्मचारी संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं महामंत्री करण सिंह यादव ने बोर्ड प्रशासक एवं सभागीय आयुक्त श्री शक्ति सिंह राठौड़ का आभार जताया है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बुधवार को प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में डीपीसी सम्पन्न हुई। अनुभाग अधिकारी से सहायक निदेशक पद पर रामप्रसाद राठौड़िया, रामस्वरूप दायमा, श्रीमती शशि भारद्वाज, श्रीमती अर्चना पारीक, मनोज कुमार जैन, राजीव चतुर्वेदी, राजकुमार सोनी को पदोन्नत किया गया। इसी प्रकार सहायक अनुभाग अधिकारी से अनुभाग अधिकारी पद पर भुवनेश कुमार, सतीश कुमार, सुधीर कुमार जैन, अविनाश भारद्वाज, जितेन्द्र कुमार पारीक, सुधीर पारीक, श्रीमती अल्का जैन, बृजेश चन्द शर्मा, श्रीमती अनिता उपाध्याय, नरेन्द्र जैन, अजीत कुमार पंवार, राजेश छाबड़ा को पदोन्नत किया गया।
इसी प्रकार सहायक प्रथम से सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर नरेश चन्द शर्मा, रेखा गहलोत, ओमप्रकाश चौधरी, राजेश बठीजा, योगेश कुमार शर्मा, अंजनी कुमार भूतड़ा, भगवन्ती धर्मानी, उम्मेद सिंह गहलोत, नरेन्द्र कुमार मेठवानी, जय खुशालानी, नरेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार, सुनील कुमार पंचोली को पदोन्नत किया गया। सहायक द्वितीय से सहायक प्रथम पद पर भैरूसिंह, जयराम, राजेन्द्र सिंह, ज्ञान सिंह, मनोज कुमार, विमलेश कुमार, गायड़मल, विनोद कुमार तुनवाल, त्रिलोक महावर, जगदीश चन्द सेन, प्रभात कृष्ण, ओमप्रकाश इन्दौरा को पदोन्नत किया गया। परिचारक से सहायक द्वितीय पद पर दीपचन्द लखन, कैलाश कुमार, कुन्दन सिंह को पदोन्नत किया गया।
शिक्षा बोर्ड मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत एवं महामंत्री करण सिंह यादव ने प्रशासक शक्ति सिंह राठौड़ का आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ